रोज अनार खाने से स्किन रहेगी शाइनी शाइनी

आयरन की कमी के कारण होता है अनीमियाअनार सेहत के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। अनार में मुख्य रूप से विटामिन ए, सी, ई, फॉलिक एसिड और कई तरह के एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। कई सौंदर्य उत्पादों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अनार में मौजूद विटामिन ई त्वचा को चमक प्रदान करता है और नए स्किन टिशूज के बनने में मदद करता है। इसके अलावा अनार त्वचा के दाग-धब्बों को दूर कर रंगत को एक समान बनाता है। अनार से बना स्क्रब त्वचा की डेड स्किन सेल्स को निकालता है और रंगत निखारता है। इस स्क्रब को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। अनार के छिलके में एंटी-माइक्रोबिल और एंटी ऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो त्वचा के संक्रमण के खिलाफ असरदार रूप से काम करते हैं। साथ ही एंटी ऑक्सिडेंट गुण त्वचा के लिए एस्ट्रिजेंट जैसा काम करता है। 

Comments

Popular posts from this blog

क्यों इस मौसम में बढ़ जाते हैं संक्रमण, वायरस और अन्य बीमारियां...

याददाश्त से जुड़ी बीमारी डिमेंशिया के इलाज में मददगार हैं अल्ट्रासाउंड तरंगें...

HEALTH NEWS:नक्सल इलाके की बेटी ने किया कमाल, बनी इलाके की पहली डॉक्टर