ये प्रोटीन ज्यादा खाया तो बढ़ सकता है कैंसर का खतरा...

ये प्रोटीन ज्यादा खाया तो बढ़ सकता है कैंसर का खतरा...शरीर में मौजूद एक प्रोटीन की मात्रा कम करने से ट्यूमर का खतरा कम हो सकता है और इम्यूनोथेरेपी इलाज का प्रभाव बढ़ सकता है. एक नए अध्ययन में यह पता चला है. इम्यूनोथेरेपी कैंसर के इलाज का एक प्रकार है जो कैंसर से लड़ने में शरीर के प्राकृतिक रोग प्रतिरोधकों को बढ़ाता है.
अमेरिका में जॉन्स होपकिन्स किमेल कैंसर सेंटर के वैज्ञानिकों ने वाईएपी नाम के प्रोटीन की कम मात्रा का चूहों पर प्रयोग किया जिससे पता चला कि यह प्रोटीन ट्यूमर का खतरा कम करता है और इम्यूनोथेरेपी इलाज का प्रभाव बढ़ा सकता है.
वैज्ञानिकों ने बताया कि यह अध्ययन कैंसर से लड़ने के लिए मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम रणनीति का मार्ग प्रशस्त कर सकता है. यह शोध कैंसर डिस्कवरी पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

Comments

Popular posts from this blog

याददाश्त से जुड़ी बीमारी डिमेंशिया के इलाज में मददगार हैं अल्ट्रासाउंड तरंगें...

HEALTH NEWS:नक्सल इलाके की बेटी ने किया कमाल, बनी इलाके की पहली डॉक्टर

पाइन नट्स खाने के होते हैं इतने फायदे कि जानकर चौंक जाएंगे